फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विकास खंड महेवा की वराउख ग्राम पंचायत की प्रधान सत्यभामा तिवारी व पंचायत सचिव यशवीर सिंह ने बकेवर पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधान व पंचायत सचिव का कहना है कि शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को दोनों ने अपना इस्तीफा जिला विकास अधिकारी दीनदयाल को विकास खंड अधिकारी महेवा के माध्यम से भेजा है।
ग्राम पंचायत अधिकारी यशवीर सिंह का कहना है कि वराउख में एक भूमि ग्राम पंचायत के अभिलेखों में पंचायत घर के नाम दर्ज है। जमीन पर पहले से स्कूल के दो कमरे और सामुदायिक मिलन केंद्र है। मिलन केंद्र में पुलिस चौकी है। परिसर में काफी जगह खाली पड़ी है। इस जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन के लिए गुरुवार को तकनीकी सहायक गिरजेश मिश्रा जमीन का चिह्नांकन कर रहे थे। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव का आरोप है कि थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने चिह्नांकन कार्य बंद करा दिया। गालीगलौज कर प्रधान के बेटे को पीटते हुए थाने ले गए। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने कहना है कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए दोनों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें