फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकार बनाने को सपा- बसपा देख रहे मुंगेरीलाल के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला ने सपा व बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सरकार बनाने के लिए मुंगेरीलाल के सपने देख रही है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को सिंचाई विभाग के प्रशासनिक सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा, बसपा और भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलनों के बारे में कहा कि विपक्षी दल प्रबुद्ध वर्ग को गुमराह कर रहे हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने एक ट्वीट कर कहा था कि बसपा अब अपराधियों को टिकट नहीं देगी। इस ट्वीट पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मायावती ने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी पार्टी अपराधियों को टिकट देती है। इस दौरान उन्होंने श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किए जाने की मांग को लेकर सुनील भराला को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें