फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी दलों ने छेड़ा महंगाई विरोधी अभियान

विज्ञापन
चितभवन में महंगाई के विरोध में अभियान चलाते माकपा नेता मुकुट सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। वामपंथी दलों ने महंगाई विरोधी अभियान छेड़ दिया है। माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य मुकुट सिंह ने सिरसा, संतोषपुर घाट, चितभवन, नहर पुल, केशोंपुर कलां, माहनेपुर में जनता से सीधा संवाद कर महंगाई के खिलाफ व्यापक जनांदोलन छेड़ने का आवाहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंहगे डीजल पेट्रोल से महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। खाने का तेल, मसाले, दवाइयों, दालें जनता की पहुंच से बाहर हो रही हैं।
सरकार ने महामारी से त्रस्त जनता को राहत के लिए जनता को नगदी हस्तांतरण पर्याप्त भोजन किट, रोजगार देने, जैसे पर्याप्त कदम नही उठाये। वहीं अडानी अंबानी जैसे अपने कारपोरेट दोस्तों को दोनो हाथों लूटने की छूट दी गई।
उन्होंने सवाल किए कि अच्छे दिन किसके आए, देश की जीडीपी रसातल में पहुंच गई। चंद पूंजीपतियों की संपत्ति और आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई। स्विस बैक में भारतीयों का धन तीन गुना बढ़ गया।
विज्ञापन

देश में भुखमरी, बेरोजगारी, काले कानूनों, दमन, आस्था के नाम पर लूट का बोलबाला है। सात माह से चल रहे किसान आंदोलन को मोदी सरकार कुचलने पर आमदा है। तीनों काले कानून किसानों के गले का फंदा हैं, एमएसपी की कानूनी गारंटी, खेती किसानी को बचाने के लिए जरूरी कदम है।
किसान नेता ने देश के महान धावक मिल्खा सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य ने कहा कि जिले में गेहूं खरीद बंद है।
किसान ठगा सा महसूस कर रहा है। बिजली की समस्या, फ्रेट कारीडोर के लिए भूमि का मुआवजा बकाया है। हम जबरदस्त आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। माकपा चितभवन के मंत्री रामसरोवर यादव, वृंदावन शाक्य ने भी समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें