फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से हुई थी सरिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र के नगला दीप की सरिता की मौत गला कसने के कारण हुई थी। इसका खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगला दीप गांव निवासी गौरव की बृहस्पतिवार रात पत्नी सरिता से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सरिता का शव पंखे के कुंडे पर साड़ी के सहारे लटका मिला था।
पुलिस के अनुसार मृतका को उसके ससुरालियों ने फंदे से नीचे उतार दिया था। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों के आने पर ससुराल वाले भाग निकले थे।
शुक्रवार को सरिता के भाई संजय ने गौरव, उसके पिता उम्मेद सिंह, मां श्रीमती, भाई आलोक कुमार व भाभी शीलू देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वहीं, मायके पक्ष का ग्रामीणों से विवाद भी हुआ था। इसके साथ ही मायके पक्ष ने गौरव के खेत में सरिता के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए हंगामा किया था।
थाना प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सरिता की मौत की पुष्टि फांसी से हुई है। आरोपी ससुराल वालों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें