फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर कर सकेंगे शेरों के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क में मुख्य आकर्षण का केंद्र लॉयन सफारी को खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसी संभावना है कि अक्तूबर के अंत तक लॉयन सफारी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। ऐसे में दीपावली पर आम दर्शक शेरों का दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की उपवन महानिरीक्षक डा.सोन ाली घोष, प्राधिकरण की पशु चिकित्सा सलाहकार डॉ.गौरी मल्लापुर दोपहर में इटावा सफारी पार्क पहुंचे।
इन अधिकारियों ने सफारी के अधिकारियों के साथ लॉयन सफारी को खोले जाने के संबंध में भी बातचीत की। सफारी के अधिकारियों ने कहा कि लॉयन सफारी को अक्तूबर के अंत तक खोले जाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि पर्यटक यहां आकर शेर देख सके।
विज्ञापन

शेर न देख पाने से उन्हें जो निराशा होती है वह दूर हो जाए। उन्होंने डियर सफारी, एंटी लॉप सफारी, तथा लॉयन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर भी देखें। इन अधिकारियों ने सफारी के पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान सफारी पार्क के डायरेक्टर केके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार सिंह , बायोलॉजिस्ट पीएन सिंह, पशु चिकित्सक डॉ.सर्वेश राय तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी विनीत कुमार सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें