फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 ग्राम पंचायतों में भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
इटावा बरेली राजमार्ग पर बसरेहर में जाम से अब मिलेगी निजात - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इटावा से सरसईनावर तक 25 किमी के भाग में चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का नोटिफिकेशन भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

18 ग्राम पंचायतों में आने वाली इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही एनएच 92 के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना की खास बात ये है कि विश्व बैंक ने बसरेहर में बाईपास के निर्माण को स्वीकृत कर दिया है।
ऐसे में आने वाले समय में बसरेहर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। बसरेहर का बाईपास अकबरपुर से बहादुरपुर लुहिया तक बनेगा। जिसके लिए भी जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

इटावा को बरेली और लिपुलेख तक जोड़ने वाले एनएच 92 की दशा सुधरने वाली है। इटावा से फतेहगढ़ तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विश्व बैंक से 772 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है। इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। दो दो मीटर फुटपाथ के रूप में कच्ची पटरी विकसित होगी। इसके अलावा नहर और नदियों पर पड़ने वाले पुलों को 12 से 15 मीटर तक चौड़ा बनाया जाएगा।
आबादी क्षेत्र में कच्ची पटरी के साथ डेढ़ से दो मीटर चौड़ी नाली बनेगी। सरसईनवार से शहर में नई मंडी के पास आगरा-कानपुर हाईवे एनएच -2 फ्लाईओवर तक 57.346 किमी के लिए 211 करोड़ 9 लाख रुपये व्यय निर्धारित किया जाएगा। (संवाद)
कर्री पुलिया के पास बनेगा टोल प्लाजा
सड़क के चौड़ीकरण के बाद टू लेन में परिवर्तित एनएच 92 से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। इसके लिए सरसईनवार और कर्री पुलिया के बीच में टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। चौड़ीकरण का कार्य विश्व बैंक से जुड़ी पीआईयू अर्थात परियोजना कार्यान्वयन इकाई को सौंपा गया है। जिसका कार्यालय फतेहगढ़ में खोला गया है।
कानपुर ग्वालियर से सीधे जुड़ेगा
एनएच 92 शहर में यमुना नदी पुल से ग्वालियर बाईपास लुहन्ना चौराहा, एसएसपी चौराहा, श्रीगुरु तेग बहादुर सिंह ओवरब्रिज होते हुए फर्रुखाबाद तक जाता है। यह हिस्सा शहर में भीड़भाड़ वाला है। इसलिए अब एनएच 92 को शहर में मानिकपुर मोड़ से जोड़ दिया जाएगा। यहां से यह एनएच सीधे कानपुर सिक्सलेन हाईवे और सुनवारा यमुना ब्रिज होते हुए ग्वालियर तक आसानी से जाया जा सकेगा। भरथना चौराहा से सुनवारा तक का मार्ग लोनिवि के प्रांतीय खंड बनवाएगा। इसका प्रस्ताव अलग से शासन को भेजा गया है।
विधायक ने कहा वादा पूरा किया
भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बसरेहर में व्यापारियों की मांग पर बाईपास बनवाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के जिम्मेदार मंत्रियों को पत्र लिखे। मार्ग के चौड़ीकरण के साथ बसरेहर बाईपास स्वीकृत होने पर उन्होंने कहा कि अपना वादा पूरा कर दिया है। इसके लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानिकपुर बाईपास का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसे भी जल्द स्वीकृत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें