फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। अछल्दा-महेवा मार्ग पर निवाड़ी खुर्द के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में मैनपुरी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मैनपुरी के नगला चिरंजीवी गांव निवासी शनि, अंशुल, सचिन, ऋषि व शिवम अछल्दा औरैया के गांसीपुर गांव रिश्तेदार हरविलास के घर में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
निवाड़ीखुर्द के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में कार पर सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त घायलों के परिजन दूसरी कार से आ रहे थे।
विज्ञापन

उन लोगों ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ऋषि की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया हादसे की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें