फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि के इमर्जेसी वार्ड का निरीक्षण किया

विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान विवि के कुलपति डा. राजकुमार ने इमर्जेंसी वार्ड का निरीक्षण किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। आईसीयू में भर्ती 30 मरीजों के तीमारदारों से भी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी वार्ड, आर्थो वार्ड, मेडिकल आईसीयू, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, डायलिसिस का गहन निरीक्षण किया। डायलिसिस तथा मेडिसिन आईसीयू में भर्ती मरीजों के लगभग 30 तीमारदारों से कुलपति प्रो. राजकुमार ने डायलिसिस एवं आईसीयू में दी जा रही सुविधाओं, दवाओं तथा भोजन के संबंध में बात की।
निरीक्षण के बाद कुलपति प्रो. डा. राजकुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में जरूरी सभी सामान्य एवं जीवन रक्षक दवाएं लगभग 95 प्रतिशत तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की आकस्मिक दवा की आवश्यकता हो तो उसके लिए चिकित्सा अधीक्षक एक लाख तक की जरूरी दवाएं खरीदने के लिए अधिकृत हैं। इसका प्रमाण पिछले गंभीर बीमारियों से ग्रसित मात्र 3 से 4 मरीजों की मृत्यु से स्पष्ट है। पहले यह मृत्यु दर 20 से 30 हुआ करती थी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से गंभीर मरीजों की मृत्यु दर में व्यापक कमी आयी है। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. राजकुमार के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर के अलावा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें