फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के कस्बा बीना में शनिवार रात एक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से आग की लपटें निकलती देख उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब दुकान में रखा पांच लाख रुपये का माल जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

कस्बा बीना गांव निवासी आर्यन गुप्ता ने बताया कि उनकी घर के पास ही कपड़े की दुकान है। शनिवार रात को वह दुकान बंदकर घर में सो रहे थे। तभी रात करीब 12 बजे दुकान से आग की लपटें व धुआं निकलता दिखा।
यह देख वह आनन-फानन परिजनों व ग्रामीणों के साथ दुकान के पास पहुंचे। काफी मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने किसी तरह दुकान का शटर खोला।
विज्ञापन

दुकान में रखे अधिकतर कपड़े जल चुके थे। उन्होंने बताया बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी और कपड़े का माल, साड़ी, पैंट-शर्ट समेत पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें