फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने के विवाद में घराती बराती भिडे़, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुरा में मंगलवार की रात को आई एक बरात में डीजे की धुनों पर नाचने को लेकर घराती व बराती भिड़ गए। दो बराती घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गनेशपुरा निवासी अभिनंदन बाथम की पुत्री गुंजन की बरात गढ़िया कछपुरा गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से आई थी। बरात के चढ़ते समय डीजे पर नाचने को लेकर घराती व बरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मारपीट की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले।
पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बरात में आए विपिन कुमार ने बताया दोनों पक्षों में झगड़ा हो जाने के कारण बरात में आई एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। दो बरातियों के मामूली चोटें भी आईं हैं। चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें