फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारकर पलटा ऑटो, पांच सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के तहत जसोहन की बगिया के पास मंगलवार रात बाइक को टक्कर मारने के बाद एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। बसरेहर थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक ऑटो जसवंतनगर क्षेत्र से सवारियां लेकर कचौरा गांव की ओर जा रहा था। ऑटो की रफ्तार तेज थी। जसोहन बगिया के पास सामने से आई बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। इससे अनियंत्रित ऑटो कुछ दूर आगे जाकर पलट गया। हादसे के बाद उसमें सवार लोग चीख पुकार मचाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर ऑटो के नीचे में दबे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला केशवराम निवासी घायल मोहित (14), ललिता देवी (35), रोशनी (14), बॉबी (20) व विकास (19) को निकालकर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने पांचों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
इसके अलावा बसरेहर थाना क्षेत्र में नगला हीरालाल गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में बसरेहर कस्बा निवासी बाइक सवार रामकिशन व राम सिंह और दूसरी बाइक पर सवार अड्डा बिहारी बसरेहर के आदिराम व नगला ठागनी बसरेहर के श्रीकृष्ण घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें