इटावा। अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को उचित सम्मान दिलाने की मांग लेकर राष्ट्रीय स्वतंत्रता परिवार के सदस्य राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देंगे। यह फैसला शनिवार को संगठन की ऑनलाइन बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को उचित सम्मान दिलवाने के लिए सभी सेनानी परिजन एक जुटता दिखाएं।
राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडेय ने कहा 9 अगस्त को सभी सेनानी संगठनों के पदाधिकारी एकजुटता के साथ जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर क्रांति दिवस को धूमधाम से मनाएं।
प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन बेटू ने कहा कि 9 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। ऑनलाइन बैठक का संचालन रामलखन यादव ने किया।
कचहरी में देंगे ज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन इटावा कचहरी स्थित ऐतिहासिक वट वृक्ष पर एकत्र होकर सुबह 10 बजे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे। सेनानी परिजनों से ज्ञापन में सम्मिलित होने की अपील की है।