जसवंतनगर। क्षेत्र के रायनगर गांव में गुरुवार रात संजीव उर्फ महातिया (25) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना कि संजीव शराब का आदी थी। काफी समय से किसी बात को लेकर तनाव में था। वह पहले भी आत्मघाती कदम उठा चुका था।
बैदपुरा थाना क्षेत्र के रायनगर गांव निवासी राकेश कुमार यादव का बेटा संजीव खेती-बाड़ी करता था। गुरुवार को वह परसूपुरा के मेले में 40 हजार रुपये में अपनी भैंस बेचकर आया था। दो हजार खुद रख लिए और बची रकम परिजनों को दे दी थी। देर रात उसने फांसी लगा ली।
शुक्रवार सुबह मां ने संजीव को फांसी पर लटकता देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संजीव की मौत से पत्नी चार वर्षीय बेटे को लेकर बिलखती रही। परिजनों ने उसे सांत्वना देकर शांत कराया। पुलिस के मुताबिक संजीव ने व्यक्तिगत कारणों के चलने आत्महत्या की है।