फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से मांगी जैन साधु व साध्वियों की सुरक्षा

विज्ञापन
ज्ञापन देने आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जैन धर्म के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कचहरी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन में जैन साधु व साध्वियों की सुरक्षा की सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित व सदर संरक्षक आकाशदीप जैन ने बताया राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में अनूप मंडल गैरकानूनी तरीके से गतिविधि संचालित करने वाला ग्रुप बन गया है। इसमें 50 लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। यह मंडल काफी समय से जैन धर्म पर प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक षड्यंत्र और देश में आ रही विपत्तियों के लिए जैन समाज और उसके साधु-साध्वियों को जिम्मेदार ठहरा रहा है, जो गलत है।
जैन समाज के साधु और साध्वियां अक्सर पैदल भ्रमण करते हैं और पिछले कुछ वर्षों में गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच सौ से अधिक जैन साधु-साध्वियों का देवलोक गमन हुआ। इन सभी दुर्घटनाओं में अनूप मंडल का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा की सरकार व्यवस्था करें।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के सचिव रजत जैन, युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, रिंकू यादव, कामिल कुरैशी, वीके यादव शिवा गुप्ता, विकलांग एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक जाटव, ओम रतन कश्यप, सैय्यद लकी, जैनुल आबदीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें