फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने वैक्सीनेशन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौपतें कांग्रेसी जन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। देश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम श्रुति सिंह को देने के लिए कचहरी पहुंचे। डीएम के ऑफिस में मौजूद न होने पर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट उमेश चंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से मांग कि वैक्सीनेशन नीति में अलग-अलग कीमतों ने देश में संकट पैदा कर दिया है।
विज्ञापन

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर हर उम्र के व्यक्ति का मुफ्त टीकाकरण कराने की जरूरत है। जबकि, केंद्र सरकार ने मुफ्त यूनिवर्सल वैक्सीन सभी को लगाए जाने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदें और राज्यों व निजी अस्पतालों को निशुल्क दे, ताकि सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जा सके। ज्ञापन देने वालों में उदय भान सिंह यादव, हंसमुखी संखवार, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, सुरेश शाक्य, शिवम तिवारी, अतुल मिश्रा, रीना यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें