फोटो संख्या 03- बकेवर के गोपाल मंदिर में श्रीराम झांकी के दर्शन करते श्रद्घालु
- फोटो : ETAWHA
बकेवर(इटावा)। रामनवमी पर बुधवार को दोपहर 12 बजते ही भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला की चौपाइयों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। बकेवर लखना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भगवान श्रीरामचंद्र जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया।
बकेवर कस्बा स्थित गोपाल मंदिर, लखना स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, मातन मोहाल मंदिर, कुड़रिया गांव स्थित राम मंदिर, भरईपुर लुधियानी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, बकेवर स्थित वनखंडेश्वर मंदिर आश्रम में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।