फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में गर्भवती की देखभाल है बहुत जरुरी: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसी परिस्थितियों में गर्भवती की विशेष देखरेख बहुत ही जरूरी है। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की जांच और ओपीडी बाधित नहीं होगी। गर्भवती की जांच व ओपीडी चालू रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर का कहना है कि जनपद की हर एक गर्भवती की देखभाल करना हमारी प्राथमिकता है। जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में उनके लिए ओपीडी बंद नहीं की गई है। इस समय गर्भवती अस्पताल आएं तो विशेष ध्यान रखें।
जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक जाटव ने बताया हम लोग अस्पताल में भरसक प्रयास करते हैं कि गर्भवती को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। बताया कि कोरोना काल में गर्भवती में कहीं न कहीं मानसिक तनाव बढ़ रहा है। मानसिक स्थिति सभी गर्भवती मजबूत रखें, व्यायाम और प्राणायाम करें।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
बताया कि गर्भवती कोरोना को हराने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर कई तरह के हारमोंस में बदलाव होते हैं। इस समय संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए गर्भवती को समय-समय पर चिकित्सकों की सलाह लेते रहना चाहिए। आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन खनिज तत्व युक्त पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए
डिप्रेशन से दूर रहने के उपाय
घर या कार्यस्थल पर कुछ देर शांत कुर्सी पर बैठें, आंखों को बंद करें, पैरों को जमीन पर रखकर खुद को जमीन से जुड़े रहने का आभास करें। कंधों को ढीला छोड़ें, सिर को पीछे कर आसमान की ओर देखें। इससे डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलेगी। सकारात्मक साहित्य की पुस्तकें व कहानियां पढ़ने में समय व्यतीत करें। दोस्तों और परिजनों से बातें करें मनपसंद संगीत सुनें। भरपूर पानी पिएं, संतुलित भोजन करें। हरी सब्जी मौसमी फल का आहार में समायोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें