इटावा। बिजली के निजीकरण का किए जाने के विरोध में बिजली विभाग के सभी संगठनों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमें अधिशासी अभियंता समेत विभिन्न संगठनों के 156 सदस्यों ने भाग लिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने कहा कि सरकार ने तीन माह पहले यूपीएसईबी का गठन करके विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी जिसे अभी तक निरस्त नहीं किया गया। उनका कहना है कि इससे सरकार की मंशा कर्मचारियों के लिए हितकर नहीं लग रही। जिला सचिव मनोज कुमार ने इसके खिलाफ नारेबाजी की।