इटावा। सरकारी कंपनियों के निजीकरण के विरोध में बीमा कंपनी संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। फर्रुखाबाद रेलवे फाटक के पास नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में बीमा कंपनियों से संबंधित विभिन्न संगठनों ने इस धरना में हिस्सा लिया।
एक घंटे कार्य नहीं किया। बीमा कंपनी संयुक्त मोर्चा की मांग थी कि सरकारी कंपनियों का निजीकरण न किया जाए और अगस्त 2017 सेस लंबित वेतन समझौते पर तुरंत वार्ता हो। उनका कहना था कि पेंशन अपडेट की जाए और पारिवारिक पेंशन में सुधार किया जाए। उनकी यह भी मांग है कि एनपीएस (नई पेंशन योजना) को समाप्त कर पुरानी 1995 की पेंशन योजना लागू की जाए।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक यूपी सैनी, उप प्रबंधक जगदीश नारायण, प्रशासनिक अधिकारी दिग्विजय कुमार, वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार व महेश कुमार बाथम, रोकड़िया नरेंद्र कुमार सविता, लिपिक सुरेशचंद्र सहित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ऑफिसर ऐसोसिएशन, ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लोई ऐसोसिएशन, जनरल इंश्योरेंस एंप्लोई ऑल इंडिया एसोसिएशन सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।