फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे को आया पाकिस्तान से कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार रात वर्तमान भाजपा विधायक सदर को पाकिस्तान से धमकी मिलने का मामला ठंडा नहीं हुआ था और रविवार रात को भाजपा के ही पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया के पुत्र के नंबर पर भी पाकिस्तान के नंबर से फोन किया गया। हालांकि उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसकी शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार की रात भाजपा की वर्तमान विधायक सदर सरिता भदौरिया के फोन पर पाकिस्तान से मैसेज व वीडियो कॉल के जरिए धमकी दी गई थी। लगातार आ रहे पाकिस्तान से फोन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जयवीर सिंह भदौरिया के पुत्र अभिषेक भदौरिया के मोबाइल नंबर पर रविवार की शाम को पाकिस्तान के नंबर +923042413774 से कॉल आया जिसे उन्होंने नहीं उठाया और इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर जयवीर सिंह भदौरिया ने एसएसपी आकाश तोमर से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया तो एसएसपी ने मामले की छानबीन कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि जयवीर सिंह भदौरिया दो दो बार विधायक रहे हैं। शनिवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया के फोन पर भी पाकिस्तान के नंबर से मैसेज व वीडियो कॉल करके परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी।
पुलिस अभी विधायक को मिली धमकी की ठीक से जांच भी शुरू नहीं कर पाई थी कि पूर्व विधायक के बेटे के पास भी पाकिस्तान से फोन आ गया। इस बारे में एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूर्व विधायक के बेटे के फोन पर पाकिस्तान के नंबर से काल आई थी जिसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों के पास जिस फोन नंबर से काल की गई थी वे अलग-अलग हैं। ऐसे में नहीं कहा जा सकता कि दोनों कॉल करने वाला व्यक्ति एक है या अल-अलग। सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें