फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा को हराकर मैनपुरी ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट -

विज्ञापन
फोटो संख्या 20 - टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले मैनपुरी के मानिक बेरी को मैन ऑफ द मैच देते आयोजन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी तृतीय स्व. राम दुलारे यादव स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शौर्य क्लब इटावा को हराकर मैनपुरी इलेवन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल की सीट पक्की करने के लिए रविवार को मैनपुरी व आंबेडकर नगर लखनऊ सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को हुए क्वार्टर फाइनल में शौर्य क्लब इटावा ने 25 ओवरों में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। इसमें आलोक यादव के 46 का योगदान दिया। मैनपुरी के शिवी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में मैनपुरी इलेवन ने निर्धारित 25 ओवरों के समाप्त होने से ठीक एक गेंद पहले छह विकेट पर 163 रन बनाकर इटावा को हरा दिया। इसमें मानिक बेरी के 74 रन बनाए।
इटावा के अभय सोलंकी ने दो, विपिन चंद्रा व कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। मैनपुरी के मानिक बेरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और नीरज चौधरी ने, स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। इस दौरान सोनू यादव, यादव, विवेक यादव, डा. राम शंकर यादव, डॉ. प्रमोद यादव, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, लव कुश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें