फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप के बावजूद हवाओं ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से शनिवार को धूप निकलने की वजह से कुछ राहत मिली। हालांकि सुबह घना कोहरा था। आसमान साफ होने पर तेज धूप पूरे दिन निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने कंपकंपाए रखा।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम 20.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान एक डिग्री था। मौसम साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में साढ़े डिग्री का उछाल आया है। वहीं अधिकतम में भी चार डिग्री तापमान बढ़ा है। 4.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गलन भरी सर्दी से जल्द निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
सर्दी पड़ने से बढ़ जाएगा गेहूं का उत्पादन
जिला कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय बहादुर जायसवाल का कहना है कि यदि सर्दी इसी तरह पड़ती रही तो गेहूं का उत्पादन 12 से 15 प्रतिशत बढ़ सकता है। यही स्थिति सरसों की फसल की होगी। खास बात यह कि सरसों में माहू नहीं लगेगा। मौसम साफ हो रहा तो कोहरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है। अगले दो तीन-दिन में शीत लहर एवं कोहरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें