फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना(इटावा)। थाना क्षेत्र के ऊसराहार मार्ग स्थित भोली चौराहा के नजदीक रविवार की शाम एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के भोली निवासी 34 वर्षीय बाइक सवार जितेंद्र पुत्र सुरेशचंद्र को भरथना-ऊसराहर मार्ग पर भोली चौराहा के पास रविवार शाम लगभग छह बजे कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जितेंद्र अपने गांव से भरथना की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। कार चालक घटनास्थल से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें