फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानमंडल समिति ने मांगी पंजीकृत नर्सिंग होम की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विधान मंडल की समिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया ने जनपद में संचालित पंजीकृत नर्सिंग होम की सूची तलब की। उन्होंने बैठक में कन्या सुमंगला, आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाए जाने सहित अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की। उत्तर प्रदेश विधान मंडल की संयुक्त समिति की बैठक सुमेर सिंह किला के सभागार में आयोजित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना में विद्यालयों में टाइल्स गुणवत्ता पूर्ण लगने चाहिए। जनपद में तीन वर्षों में रोपित किए गए पौधों की सूची उपलब्ध करा दें। राशन वितरण रजिस्टर में लाभार्थियों के मोबाइल नंबर अंकित कराए जाने, लाभार्थियों के राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए।
समिति ने जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर भर्ती महिलाओं से जानकारी की। भर्ती महिलाओं/उनके परिजनों ने बताया गया कि दवाएं अस्पताल से उपलब्ध कराई जा रही है। कोई परेशानी नहीं है। निरीक्षण के दौरान पाया कि लेबर रूम रजिस्टर में चिकित्सालय इंचार्ज के हस्ताक्षर नहीं हैं। 102 एंबुलेंस से महिलाओं को अस्पताल लाने और ले जाने वाले वाहनों के रजिस्टर में सभी कालम पूर्ण रूप से भरे नहीं हैं। डाइट रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक एसएस भदौरिया, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आरएस वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें