फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र स्थित जिला कारागार के अधीक्षक डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान को चोरों ने मंगलवार देर रात निशाना बनाया था। चोर अंडरग्राउंड बिजली फिटिंग के तार समेत मशीन समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार को डाक्टर के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फ्रेड्स कॉलोनी के लोहिया ट्रस्ट वाली रोड के पास जेल परिसर निवासी डॉ.निखिल राही का मकान बन रहा है। वह जिला जेल में अधीक्षक डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। डॉक्टर के पिता ने पीडी राही ने बताया कि वह परिवार के साथ जेल परिसर में बने सरकारी आवास थे। मंगलवार देर रात निर्माणाधीन मकान से चोरों ने अंडर ग्राउंड बिजली के तार, पत्थर घिसने वाली ग्राउंडर मशीन, लकड़ी मशीन समेत दो लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह डाक्टर के पिता पीडी राही ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में तहरीर दी। वह कृषि विभाग से रिटायर्ड है। प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें