फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संचय को जनआंदोलन बनाएगी कैच द रेन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जल संचय के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जल शक्ति मंत्रालय ने ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम तैयार किया है। राष्ट्रीय जल मिशन की महत्वपूर्ण ‘कैच द रेन’ योजना पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जल शक्ति मंत्रालय की इस योजना के लिए प्रत्येक जिले में कार्यान्वयन के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन को चुना गया है।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी शैलेंद्र पाठक ने बताया कि जल संसाधनों की वर्तमान समय में उपयोगिता और वर्षा जल संचय के प्रति जिले भर के युवाओं को जागरूक किया जाएगा। जल आंदोलन को कैसे जन आंदोलन बनाया जाए इस विषय पर उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने भी विचार किया कि इस पूरे कार्यक्रम में किन-किन विभागों का सक्रिय सहयोग लिया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी इसकी आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, एनसीसी कर्नल देवेंद्र सिंह, समाजसेवी दीप नारायण, प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र शर्मा, संजय सक्सेना, लेखा सहायक श्रवण कुमार बाथम, गीतिका और इरफत हुसैन के अतिरिक्त अन्य विभागों के भी अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें