फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घरों सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 31 तक पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा(इटावा)। पंचायत घरों और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 31 जनवरी तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिंदुवार निर्देश दिए। तीन दिन का समय देते हुए मनरेगा का रिजेक्ट पेमेंट, पंचायत घरों और सामुदायिक शौचालयों का कार्य आगामी 31 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। मनरेगा की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने नाराजगी जताई थी ।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने सभी सचिवों से सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र ही चयनित समूह को सौंपने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रशासक जय किशन दोहरे, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण शाक्य, अंकिता चौधरी, सौरभ, मनरेगा लिपिक पंकज कुमार, लेखाकार शरद तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें