फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अधिवक्ताओं का बीमा कराएगी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन

विज्ञापन
फोटो संख्या 28 - मंचस्थ जिला जज उमेश चंद्र शर्मा, आलोक कुमार त्रिवेदी, विष्णु कुमार, राजबहादुर सिंह, - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बार और बेंच देश की न्यायिक प्रक्रिया के पूरक अंग हैं। इन दोनों के समन्वय व सहयोग से ही न्याय व्यवस्था अपने उद्देश्यों को पाने में सफल होती है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बार और बेंच की गरिमा को बढ़ाने में नए अयाम स्थापित करेगी। यह विचार कचहरी परिसर स्थित इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित डीबीए की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश चंद्र शर्मा ने व्यक्त किए। जिला जज ने अधिवक्ताओं से कहा कि मेरे स्तर से आप सभी को बिना विलंब पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

डीबीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने कहा कि चुनाव में जारी 12 सूत्री घोषणा पत्र को समय रहते पूरा करने का आपको भरोसा दिलाता हूं। उन्होंने कहा कि समस्त अधिवक्ताओं का बीमा कराया जाएगा। आलोक कुमार त्रिवेदी पीठासीन अधिकारी एमएसीटी, विष्णु कुमार शर्मा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राजबहादुर सिंह यादव पूर्व महाधिवक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच, विवेक त्रिपाठी एडीजी ने भी अपने विचार व्यक्त कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डीबीए के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह गौर ने की और संचालन अवनीश कुमार यादव व विद्याराम भारती ने संयुक्त रूप से किया। महामंत्री देवेंद्र पाल ने दोहराया कि वे बार के वकीलों के हितों के लिये जी-जान से जुटे रहेंगे। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षता कर रहे चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह गौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया। एडीजे प्रथम विवेक त्रिपाठी के प्रमोशन के बाद उन्नाव स्थानांतरण होने पर बार की ओर से उन्हें माला पहना कर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें