फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग सड़क हादसे में वाहन की टक्कर से पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बसरेहर के बमनपुरा गांव निवासी अरविंद कुमार शाक्य पुत्री प्रीति को लेकर बाइक से इटावा आ रहे थे। फ्रेंड्स कॉलोनी के उदयपुरा गांव के सामने पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। अरविंद हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं नई मंडी जनता कॉलोनी के धनीराम का बेटा विकास कुमार सोमवार सुबह बुलेट से कोचिंग आ रहा था। तभी आईटीआई ओवरब्रिज से सर्विस लेन पर इटावा डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें