फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मर्चेँट नेवी इंजीनियर कानपुर देहात में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चार दिन से लापता मर्चेंट नेवी इंजीनियर रविवार रात कानपुर देहात के रूरा में सकुशल मिला। इंजीनियर को कोई शातिर नशीला पदार्थ खिलाकर कानपुर से रूरा ले आया था। यहां पर वह गांव के पास अलाव में आग तापने लगा। ग्रामीणों ने अनजान व्यक्ति देख पूछताछ की तो उसने अपनी कहानी बयां की। ग्रामीणों ने फोनकर जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन रविवार देर रात इटावा से कानपुर देहात के रूरा गए। भोर पहर युवक को लेकर इटावा पहुंचे। शातिर ने एटीएम का पिन नंबर पूछकर तीस हजार रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन

इटावा शहर के मोहल्ला कटरा पुर्दल खां निवासी राम सिंह राठौर का 36 वर्षीय पुत्र गौरव राठौर मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है। गौरव 14 जनवरी को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन नहीं मिला। परिजनों ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बड़े भाई मनुराज ने बताया कि गौरव मोबाइल घर में छोड़कर सिर्फ पर्स अपने साथ ले गया था। इसी बीच उसके मोबाइल पर तीस हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया, जो कानपुर से निकाले गए थे। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। सदर कोतवाली पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क किया, लेकिन युवक कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास नहीं मिला।
इसी बीच रविवार रात करीब एक बजे परिजनों को कानपुर देहात के थाना रूरा गांव रोशनमऊ से फोन आया। ग्रामीणों ने गौरव के मिलने की जानकारी दी। वह रात को रूरा पहुंचे। वहां मौजूद गौरव ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति नशीला पदार्थ खिलाकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रूरा ले आया था। एटीएम का पिन नंबर पूछकर तीस हजार रुपये की निकासी की और गांव में छोड़कर भाग गया। गौरव ने बताया कि वह इटावा से आगरा व इसके बाद कानपुर चला गया था। मनुराज ने बताया कि गौरव का उसकी पत्नी से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें