महेवा(इटावा)। बकेवर थानाक्षेत्र अंतर्गत कस्बा महेवा हाईवे स्थित शाह होटल के सामने शनिवार रात करीब नौ बजे वैन का टायर फट गया। इससे वैन पलट गई और महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें महेवा सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों महिला व चालक को जिला अस्पताल भेज दिया।
जनपद औरैया के थाना अछल्दा ग्राम भीखनपुर निवासी पुष्पेंद्र यादव शनिवार रात नौ बजे पत्नी प्रियंका यादव के साथ वैन से इटावा आ रहे थे। वैन अजीतमल निवासी लालू यादव चला रहा था। पुष्पेंद्र ने बताया कि महेवा हाईवे स्थित शाह होटल के सामने अचानक वैन का अगला टायर फट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पत्नी प्रियंका, चालक लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।