फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह केंद्रों पर कल होगा ड्राई रन, तैयारी पूरी बनाई गईं12 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का पहला चरण शुरू होने से पूर्व पांच जनवरी को होने वाले ड्राई रन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-तीन अस्पतालों में होने वाले ड्राई रन के लिए 12 टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक ड्राई रन सेंटर पर 50-50 स्वास्थ्य कर्मियों पर ड्राई रन किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले 25 लोगों पर ड्राई रन होना था, अब इसे बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। शहर में ड्राई रन की निगरानी के लिए डॉ. सुशील कुमार को तथा ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी के लिए तीन डिप्टी सीएमओ की नियुक्ति की गई है। वह भी इनका निरीक्षण करेंगे।
वैक्सीनेटरों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में आई तीन लाख 20 हजार सिरिंज को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा चुका है। अब वैक्सीन आने का इंतजार है। पहले चरण में करीब दस हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में दो गुनी संख्या में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑब्जर्वेशन रूम में 30 मिनट रुकना होगा
ड्राई रन में मरीज को निडिल लगाई नहीं जाएगी। प्रतीकात्मक तौर पर निडिल लगाने का अभ्यास किया जाएगा। प्रतीकात्मक वैक्सीनेशन के बाद प्रत्येक व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन रूम में करीब 30 मिनट तक रुकना होगा। अंदर बेड की व्यवस्था भी की गई है, इसमें डाक्टर भी होंगे, ऑक्सीजन सिलिंडर भी होगा। जिससे किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल इलाज मिल सके। कॉल लगाकर एंबुलेंस को भी बुलाया जा सके इसकी व्यवस्था की गई है। सब कुछ ट्रायल होगा, लेकिन सभी वास्तविकता पर आधारित होगा। ड्राई रन के दौरान आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें