फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संक्रमित मिले,16 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के लोगों के लिए यह राहत की बात है कि जिले में कोरोना के नए संक्रमितों की अपेक्षा ठीक होने वालों की तादाद ज्यादा है। रविवार को जिले में तीन संक्रमित मिले व 16 स्वस्थ हुए। जून के बाद जनवरी में यह पहला मौका है जब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 50 से कम है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला केस 12 अप्रैल को, दूसरा केस 16 अप्रैल को मिलने के बाद मई महीने में 48 केस मिले थे, लेकिन जून के बाद से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती रही। दिसंबर में संक्रमितों की संख्या 350 रही। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि रविवार को 3 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 16 संक्रमित ठीक हुए। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5729 हो गई है, जबकि कोरोना से जंग जीतकर ठीक होने वालों की संख्या 5575 हो गई है। अभी तक 105 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय केसों की संख्या 49 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें