फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बीमार बेटे के साथ बहू को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक मां ने अपने टीबी से ग्रस्त बेटे को उसकी पत्नी व बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

बसरेहर कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार सुबह करीब 11 बजे ऑटो से आए दंपति ने अपनी मां पर घर से बेदखल कर देने का आरोप लगाया। सीएचसी अधीक्षक विकास सचान ने बताया कि ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह यादव व उसकी पत्नी बेबी अस्पताल पहुंची। जितेंद्र ने खुद को टीबी का मरीज बताया। जांच में उसके लक्षण भी टीबी से ग्रस्त पाए जाने पर उसे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला क्षयरोग अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि उसकी बीमारी के कारण ही मां ने उसे, उसकी पत्नी व मासूम बेटे को घर से निकाल दिया है। उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। इसलिए भी परिवार वाले नाखुश बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें