फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में बदमाश। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। ट्रकों की चेसिस व पंजीकरण नंबर बदलकर बेचने वाले अंतजरनपदीय गिरोह के एक ट्रक चालक सदस्य को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के दो ट्रक भी बरामद किए हैं। एक ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एएसपी सिटी रामयश सिंह व सीओ सिटी वैभव पांडेय की अगुवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता और उप निरीक्षक सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ गत शनिवार रात को लुहन्ना चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोरी के ट्रक कचौरा घाट की ओर से लुहन्ना चौराहे आ रहे हैं।
इस सूचना सजग पुलिस बल ने कुछ देर बाद दो ट्रकों को आते देखा। पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया। चौराहे से कुछ दूरी पर चालकों ने ट्रक रोक दिए। पुलिस ने एक ट्रक चालक को पकड़ लिया जबकि दूसरा अंधेरे फायदा उठाते हुए भाग गया। पकड़े गए चालक मध्यप्रदेश के भिंड जिला/थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी रामानंद पुत्र श्यामसुंदर यादव से ट्रक के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। जांच में दोनों ट्रकों के चेसिस व रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाए गए। रामानंद के खिलाफ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी आदि कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में चालक रामानंद ने बताया कि फिरोजाबाद, आगरा और गोंडा जिलों के वाहन चोर गैंग के लोग चोरी के ट्रकों के चेसिस नंबर व नंबर प्लेट बदलकर बेचने का काम करते हैं। इस ट्रक को भी वह बेचने ले जा रहा था। पुलिस इस वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फोटो संख्या 31: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ट्रक चालक रामानंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें