फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले सीमा नापता रहा एंबुलेंस चालक, चली गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। सैफई पीजीआई के वार्ड ब्वाय सुखवीर सात फरवरी को इटावा-मैनपुरी की सड़क हादसे में घायल हो गया था। सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची लेकिन चालक घायल को अस्पताल ले जाने के बजाए जिले की सीमा में न होने की बात कह एंबुलेंस लौटा ले गया। परिजन निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर वार्ड ब्वाय को पीजीआई ले गए लेकिन देरी होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

पचास वर्षीय वार्ड ब्वाय सुखवीर बघुइया गांव का रहने वाला था। सात शाम को ड्यूटी के बाद वह बाइक से रिश्तेदार की तेरहवीं में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र के एकगांव जा रहा था। सीमा क्षेत्र के रानीपुर बंबा के पास शाम करीब पांच बजे वाहन की टक्कर से सुखवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर इटावा जिले की 108 एंबुलेंस पहुंच गई। पिता हाकिम सिंह ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक ने मैनपुरी जिले की सीमा में हादसा होने की बात कह घायल सुखवीर को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया और एंबुलेंस लेकर लौट गया। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद हाकिम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट में निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की और घायल बेटे को सैफई पीजीआई पहुंचाया। देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण खून अधिक निकल गया था, इससे सुखवीर को बचाया नहीं जा सका। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि ऐसे कोई शिकायत नहीं मिली है। अब मामला उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराएंगे। अगर चालक या किसी कर्मचारी ने लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैं परिवार से भी आग्रह करता हूं कि वह इसकी लिखित शिकायत मुझे आकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें