फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने दुकानदार को दी जान माल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लूट के इरादे से कार पर आए दबंगों ने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान पर आकर धमकी दी। व्यापारी के शोर मचाने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लोगों को आता देख दबंग भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। व्यापारी ने तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से दबंगों की पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा ऊसराहार में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से रवि वर्मा की मोहरी तिराहे पर दुकान है। वह युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। उनकी दुकान पर कार से दो व्यक्ति आए। दुकान पर पहुंचकर रवि वर्मा को रौब दिखाकर गाली गलौच करने लगे। रवि ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दुकान की ओर आने लगे। इस पर कार सवार दबंग भाग निकले। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती, अनिल कौशल सचिन वर्मा ने मामले के खुलासे की मांग की है । थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कै मरे से फुटेज निकाल कर दुकान पर आने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें