पक्का तालाब स्थित एक मैरिज होम में वार्ता करते अपना दल एस के प्रदेश महासचिव मुकेश पटेल व हरीशंकर ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। अपना दल(एस) के प्रदेश महासचिव एवं जनपद के प्रभारी मुकेश पटेल ने कहा है कि पार्टी 2022 काविधानसभा चुनाव 100 सीटों पर लड़ेगी। इसकी तैयारियों अभी से शुरू हो गई हैं। पार्टी ने 7 जनवरी को 64 जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। आठ साल तक कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष से हटाकर इटावा का प्रभारी बनाया है। पार्टी हर महीने की 12 तारीख को मासिक बैठक करेगी।
जनपद प्रभारी मुकेश पटेल ने रविवार को पक्का तालाब स्थित एक मैरिज होम में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि अपना दल प्रदेश की चौथी सबसे बड़ी और लोकसभा व विधानसभा में सीटों के हिसाब से कांग्रेस से भी बड़ी पार्टी है। पार्टी के दो सांसद और दस विधायक हैं। कई दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हैं। इससे पूर्व उन्होंने राजमाता जीजा बाई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से शोषितों, दलिताें, पिछड़ों एवं कमेरों की लड़ाई लड़ती है। आने वाला समय अपना दल एस और अनुप्रिया पटेल का होगा।
इस दौरान पार्टी के सदस्यता प्रभारी हरीशंकर पटेल, राजेश पटेल, रोचक कटियार, विशाल सक्सेना, अंशु भदौरिया, हरी पटेल, सभासद गौरव पटेल, आदित्य कटियार, हिमांशु पटेल, गोलक पटेल, विजय शंकर, राजीव गुप्ता, सर्वेश पटेल आदि उपस्थित रहे।