इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में शुक्रवार को पंडित कृष्ण गोपाल चौधरी स्मारक संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि आचार्य कुशल देव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने प्रथम,अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज ने द्वितीय एवं पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोक पाठ प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सेंट मेरी इंटर कालेज के आलोक दीक्षित प्रथम, लक्ष्मी नारायण पब्लिक स्कूल की अभिलाषा द्वितीय, सुदिति ग्लोबल के अमोघ द्विवेदी तृतीय रहे। तेजस वर्मा राज वर्धन तिवारी और किंजन राजपूत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कनिष्ठ वर्ग में पान कुंवर इंटरनेशनल की श्रुति प्रथम, कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय की कामिनी द्वितीय, सेवन हिल्स की तनुष्का भदौरिया तृतीय रहीं। कुमकुम चौधरी, शिवांशु शुक्ला, वैभव चौधरी व सात्विक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मध्यम वर्ग की प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के विनायक कश्यप प्रथम, इसी विद्यालय की शांभवी नारायण द्वितीय, सेवन हिल्स के सक्षम दुबे तृतीय स्थान पर रहे। कृतिका सिंह, रोशनी और इकरा फातिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वरिष्ठ वर्ग में ठाकुर राजेश सिंह महाविद्यालय की प्रतीक्षा त्रिपाठी ने प्रथम, एसएमजी आई फार्मेसी के दीपक तिवारी ने द्वितीय व डीपीएस की श्रुति चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूनिटी पीजी एंड ला कालेज की जागृति को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
समूह गान के निर्णायक नीलिमा चौधरी, अमित कुमार और उमा शंकर दीक्षित व श्लोक पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक डा. ब्रह्मा कुमार मिश्र, आनंद प्रकाश पाठक और रामविलास रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य महेश चंद्र तिवारी को पंडित कृष्ण गोपाल चौधरी स्मृति अलंकरण से, डा. उमेश तिवारी को लाला हजारी लाल वर्मा स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया। संस्कृत सम्मेलन में डा. भूदेव मिश्रा, शिव शंकर लाल मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, गोविंद माधव शुक्ला व प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव उपस्थित रहे। संयोजक हरि शंकर त्रिपाठी व सह संयोजक कुलदीप कश्यप ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व कैप्टन उपेंद्र पांडेय ने की।