फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती पर हमला, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक सवार दो युवकों ने सरेराह दंपती पर हमला कर दिया। बुधवार रात लगभग आठ बजे बाइक सवार दंपती इटावा से चौबिया थाना क्षेत्र के अपने गांव मसनाई जा रहा था। उसी दौरान पीछे से दो युवकों ने हमला करके पति को चाकुओं से बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव निवासी सुखवीर सिंह बुधवार को पत्नी मलका देवी के साथ इटावा आया था। सुखवीर की पत्नी मलका देवी ने बताया कि रात में पति-पत्नी दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बख्तियारपुर वाले रास्ते पर कुसेली के पास उन पर हमला कर दिया गया। हमला मसनाई गांव के ही रोहित यादव उर्फ राजा ने किया। बताया कि रोहित के साथ एक और युवक बाइक से आया और उसने पीछे से पैर मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया। फिर उस अनजान युवक ने मलका के कट्टा अड़ा दिया और रोहित सुखबीर पर टूट पड़ा। उसने सुखबीर के गर्दन, चेहरे, सिर और हाथ में चाकुओं से कई वार किए। जिससे सुखवीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर, चीखपुकार सुनकर गांव वाले दौड़े तो दोनों हमलावर भाग निकले। उसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जिला अस्पताल में सुखवीर के भाई नंदकिशोर ने बताया कि उसकी भाभी के संबंध रोहित से हैं। यह दोनों फोन पर बात करते रहे हैं। इसी बात को लेकर उसके भाई पर हमला किया गया है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले इन दोनों के संबंधों को लेकर थाने में पंचायत भी हुई थी। उसके बाद सुखवीर इटावा में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था। रोहित को इसी बात से खुन्नस थी और वह भाई को जान से मार डालना चाहता था। उधर, सुखबीर की पत्नी ने कहा कि उसकी रोहित से सिर्फ फोन पर बात होती थी, लेकिन थाने में पंचायत के बाद उसने बिल्कुल बात बंद कर दी थी। उसने वह सिम भी तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में रोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें