इटावा। इटावा महोत्सव/ प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार को मंगल मिलन सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सत्संग में विद्वान मनीषियों के व्याख्यान और भजन-कीर्तन के दौरान हनुमंतलाल के प्रकट होते ही पंडाल में हनुमान जी की जय-जयकार होने लगी।
प्रयागराज से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जितेंद्र बजरंगी ने बजरंगबली की नृत्यलीला प्रस्तुत की। बजरंगबली की नृत्यलीला के दौरान उपस्थित अतिथि, अधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, संयोजक व मंगल मिलन समिति के कार्यकर्ता व दर्शक झूम उठे। नृत्यलीला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्वामी वासुदेव मुनि के सानिध्य में आयोजित मंगल मिलन सत्संग में म्यूजिकल ग्रुप व मंगल मिलन समिति ने सुंदर कांड का पाठ किया।
छतरपुर से पधारे मानस मर्मज्ञ पं.रमेश चंद्र शर्मा रामायणी छत्तीसगढ़ी ने मनोहारी ढंग से रामकथा कही। लालजी रामायणी ने रामचरित पर व्याख्यान दिया। पं. गोविंद त्रिपाठी, गोविंद माधव शुक्ल, चक्रपाणि, प्रखर गौड़ ने भजन प्रस्तुत किए। गिरीश पांडेय ने छंदपाठ किया। इस दौरान रामकथा वाचक ऋषि नंदन मिश्र को सिद्धनाथ पांडेय अलंकरण से तथा भजन गायिका इलाश्री चौधरी को सरला पांडेय स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता डा. विद्याकांत तिवारी ने और संचालन सह संयोजक देवेश शास्त्री ने किया। संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। सत्संग में तारासिंह कुशवाहा, विनय सक्सेना, राजू सोनी, अमित सोनी समेत मंगल मिलन सत्संग समिति के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
इटावा महोत्सव/ प्रदर्शिनी में आज
पंडाल में दिन में 11 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन आयोजित होगा। संयोजक तहसीलदार श्रीराम यादव व आकाशदीप जैन हैं। ं