फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो मॉनीटरिंग के जरिए सुधारें मतदाता सूची की कमियां

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित डीएम श्रुति सिंह - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। माइक्रो मॉनीटरिंग के जरिए मतदाता सूची की कमियां सुधारें। यह बात भारत निर्वाचन आयोग के सेक्रेटरी जनरल उमेश सिन्हा ने जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कही। इस दौरान निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि मतदाता पंजीकरण का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से किया जाए। किसी भी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दें। पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों में छोटी-छोटी गलतियां होने पर उन्हें निरस्त न करें। बल्कि बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे फार्मों की गलतियों को सुधारने का कार्य करें। सभी एआरओ, ईएआरओ, बीएलओ की प्रतिदिन माइक्रो मॉनीटरिंग हो। जिससे मतदाता सूची में होने वाली गलतियों को समय से सुधारा जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि सभी अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। इसलिए समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारी अपना कार्य मेहनत एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह, समस्त उप जिला अधिकारी निर्वाचन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें