फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-92 पर सात घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन
उदी मोड़ चोराहा पर जाम में फंसे वाहन (उदी में जाम की खबर से संबधित फोटो) - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-ग्वालियर एनएच 92 पर रविवार रात भर भीषण जाम लग गया। धीरे-धीरे जाम ने विकराल रूप ले लिया। रविवार को रात से लगा जाम सोमवार की सुबह खोला जा सका। सात घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रविवार शाम को ईंट से भरा ट्रक इटावा से भिंड की ओर जा रहा था। अचानक ग्राम नगला गौर के पास बीच रोड पर खराब हो गया। वहीं, दूसरी जगह एक ओर ट्रक उदी गांव में बीच रोड पर खराब हो गया। रास्ता अधिक चौड़ा न होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। धीरे- धीरे जाम ने बढ़ता गया। यह जाम रात 10 बजे लगा और सुबह 5 बजे तक खुल सका। लगातार 7 घंटे रहे जाम में शादी बारात में जा रहे वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बढ़पुरा पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे लोगों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें