फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह में महिला चंबल नदी में कूदी

विज्ञापन
बोट से महिला को बचाने जाती चंबल सेंचुरी की टीम - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर। घरेलू कलह से परेशान महिला ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। सेंचुरी के कर्मचारी ने महिला को पुल से नदी में छलांग लगाते देखा और साथी कर्मियों को बताया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

बिठौली थानाक्षेत्र के वंशरी गांव निवासी रामा देवी (45) दोपहर में सहसों चंबल पुल पर पहुंची। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे पैट्रोलिंग कर रहे सेंचुरी कर्मी नीरज सिंह ने साथियों के पहुंचकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। सीएचसी राजपुर में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक महिला ने घरेलू कलह से आजिज आकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें