फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के छिमारा रोड पर बुधवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में ही फांसी लगा ली। दोपहर में उसे फांसी पर लटकता देख परिजन घबरा गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक छात्रा को फंदे से नीचे उतारा गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

छात्रा आरती (15) के पिता सहदेव सिंह मूल रूप से इसी थाना क्षेत्र के महलई गांव के रहने वाले हैं। इस समय वह परिवार के साथ छिमारा रोड पर रहते हैं। सहदेव ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ गांव गए थे। घर में हिंदू विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी बेटी आरती अकेली थी। दोपहर दो बजे के करीब वह परिवार के साथ गांव से घर लौटे, तो आंगन में आरती फांसी पर लटकी हुई थी। उनके शोर मचाने पर आसपास से लोग जुटे और आरती को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजन आरती के आत्महत्या करने की वजह बता सके हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें