फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे शतिर ने पार किए रुपये

विज्ञापन
पीड़ित अशोक कुमार - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे शातिर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी की जेब काटकर सोमवार की सुबह 35,800 रुपये पार कर दिए। इसके बाद वह बाइक से उतरकर अपने साथी के साथ दूसरी बाइक से भाग निकला। भरथना कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौबिया के नगला बखत गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि कृषि विपणन निरीक्षक कार्यालय में वह चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। सोमवार को सुबह मंडी समिति परिसर में स्थित कार्यालय जा रहे थे। तभी भरथना में कृष्णा नगर में स्थित बंबा की पुलिया पर एक अज्ञात ने बाजार की ओर जाने की बात पूछकर लिफ्ट मांगी। अशोक ने उसे बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर उसने जेब काटकर 35, 800 रुपये पार कर दिया। अहसास होने पर उन्होंने बाइक धीमी की तो शातिर कूदकर पीछे से आए बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। बताया कि वह नई बाइक खरीदने के लिए रुपये लेकर आए थे। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार शातिर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें