फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बीते बहाल न हो सका फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
ट्रैक बिछाते रेलवे कर्मी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर ग्राम जैतिया के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के 48 घंटे बीतने के बावजूद बुधवार को ट्रैक बहाल नहीं हो सका। हादसे में बकरी चरा रहे एक किशोर की मृत्यु हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। जबकि मालगाड़ी के 42 डिब्बे काफी दूर छिटक कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी वजह से कुछ दूर पत्थर के टीले पर बैठे बालक हादसे की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को भी रेलवे लाइन पर क्रेन मशीन लगाकर इलेक्ट्रीशियन ओएचई के पोल ठीक करने में लगे रहे और क्षतिग्रस्त बिजली के तार बदलने में लगे रहे। ट्रैक पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे दिन जी तोड़ प्रयास के बावजूद दूसरे दिन तक ट्रैक बहाल न हो सका। कानपुर से आई रेलवे की क्रेन मशीन में तकनीकी खराबी होने की वजह से उसे कानपुर भेजा गया। हालांकि क्रेन मशीन का अब कोई काम नहीं रह गया है।
डीजीएम कार्यालय दिल्ली ईडी अजय कुमार सिंह ने बताया आगरा और कानपुर से फ्रेट कॉरिडोर तथा रेलवे के मिलाकर करीब 500 से अधिक कर्मचारी काम पर लगे हैं। अप लाइन को चालू कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। डाउन लाइन अगले 24 घंटे में पूरी तरह से लाइन सुचारु रूप से कराए जाने की संभावना है। हादसा की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें