फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली से अपहृत लड़की पुलिस को मिली

विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की हिमाचल से अपह्रत की गई साक्षी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर(इटावा)। हिमाचल प्रदेश से बोरे में बंद कर ट्रक में लाई गई 14 साल की लड़की जसवंतनगर थाना पुलिस को बुधवार शाम जमुना बाग स्थित एक ढाबे के पास से मिली। लड़की के मुताबिक ट्रक वाले उसे अपहृत कर कहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने जानकारी लड़की के परिजनों को दी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से आकर एक ट्रक जसंवतनगर थाना क्षेत्र के जमुना बाग स्थित एक ढाबे के पास आकर रुका। कुछ देर बाद ट्रक से उतरकर एक लड़की बदहवास हालात में ढाबे पर पहुंची और मदद के लिए इधर-उधर भाग रही थी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान ट्रक का चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को लेकर जसवंतनगर थाने आई। उससे पूछताछ की। लड़की ने अपना नाम हिमांचल प्रदेश के कुल्लू मनाली, कटराही गांव निवासी प्रेम कुमार राणा की बेटी साक्षी बताया। बताया कि वह पिछले सोमवार को अपने ताऊ के लड़के के साथ बाजार गई थी। ताऊ का लड़का भटक गया। वह उसे ढूंढ रही थी। तभी ट्रक के चालक व क्लीनर ने झांसा देकर अपहरण कर बोरे में डाल दिया और ट्रक में रखकर कहीं ले जाने लगे। तभी ढाबे के पास ट्रक रुकने पर वह किसी तरह बोरे से बाहर निकली और गांव वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्र देव सिंह ने बताया कि मिली लड़की विक्षिप्त लग रही है। उसने अपने अपहरण की बात कही है। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचित कर दिया है। घरवालों ने भी उसे दिमागी रूप से बीमार बताया है। फिलहाल लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है, परिजनों के आने पर लड़की को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें