फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर फायर झोंका, साथी ने एक लुटेरे को दबोचा

विज्ञापन
धर्मेन्द्र यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। नगला महानंद गांव के पास बुधवार की शाम ठेकेदार धर्मेंद्र यादव का नाम पूछते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गए। इसी बीच धर्मेंद्र के दोस्त उपेंद्र ने एक बदमाश को पिस्टल समेत दबोच लिया। दूसरा बदमाश बाइक से भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर लुटेरा है। उसने गुजरात समेत कई जगह पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ठेकेदारी करते हैं। इस समय वह चकरनगर में रह रहे हैं। बुधवार की शाम वह अपने दोस्त नगला महानंद गांव निवासी उपेंद्र सिंह के साथ कार से सहसों थाना क्षेत्र के चंद्रहंसपुरा गांव के पास स्थित अपने फार्म हाउस से घर लौट रहे थे। नगला महानंद गांव के पास वह कार से उतर कर लघुशंका करने लगे। इसी बीच चंबल की ओर से एक बाइक पर आए दो लोगों ने धर्मेंद्र यादव से नाम पूछा, नाम बताते ही एक ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया। फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गए। इसी दौरान धर्मेंद्र यादव के दोस्त उपेंद्रप सिंह ने फायर करने वाले को पिस्टल समेत दबोच लिया। दोनों में गुत्थम गुत्था शुरू हो गई। इसी बीच मौका पाकर हमलावर का दूसरा साथी बाइक समेत भाग गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया।
धर्मेंद्र यादव ने साजिश के तहत हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नामजद आरोपियों में पकड़ा गया शख्स भी शामिल है। एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम सुधीर सिंह परिहार निवासी इटावा के बिठौली थाना क्षेत्र के बिडोरी गांव बताया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुधीर सिंह परिहार शातिर लुटेरा है। गुजरात के अहमदाबाद में करोड़ों के गहने लूटने, एमपी के ग्वालियर और नोएडा समेत कई जगह लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा कई और गंभीर अपराधों को करना कबूला है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें