फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों की समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में बैठक में उपस्थ्ति प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिला संगठन प्रभारी सत्यपाल सिंह ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही कार्ययोजना के बारे में बताया। पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं और जल्द उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले के सभी आठ ब्लॉकों पर गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर- घर जाकर सघन जनसंपर्क करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने प्रभारी मंत्री व संगठन प्रभारी को आश्वस्त किया कि प्रदेश व क्षेत्रीय संगठन की ओर से दिए गए कार्यक्रमों को पार्टी पदाधिकारियों के सहयोग से शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, महामंत्री अन्नू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, विवेक भदौरिया, जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, पूजा चौधरी, चक्रेश जैन, रजत चौधरी, जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, राजकमल यादव, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य व जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें